Wednesday, 27 July 2016

Jocks

उफ़ ये स्कूल 

जिन्हें बचपन में उनकी मम्मी घसीटते हुए स्कूल छोड़ के आती थी....
वो लड़के भी आजकल व्हाट्सएप्प पर स्टेटस डाल रहे है...... 'आई मिस माय स्कूल डेज...'

आलसी 

विद्वानों ने सिद्ध किया की दुनिया में 6533246778 लोग इतने आलसी  है.........
..... की उन्होंने अब  ऊपर दी हुई संख्या पूरी नही पढ़ी होगी।
अब कुछ नही हो सकता। आप इन आलसियों में शामिल हो चुके है...


Saturday, 16 July 2016

पुरानी गर्ल फ्रेंड से भेट!

एक दिन दफ्तर से घर आते हुए पुरानी गर्ल फ्रेंड से भेट हो गयी;

और जो बीवी से मिलने की जल्दी थी वह ज़रा से लेट हो गयी;

जाते ही बीवी ने आँखे दिखाई -आदतानुसार हम पर चिल्लाई;

तुम क्या समझते हो मुझे नहीं है किसी बात का इल्म;

जरुर देख रहे होगे तुम सक्रेटरी के साथ कोई फिल्म;

मैंने कहा - अरी पगली, घर आते हे ऐसे झिडकियां मत दिया कर;

कभी तो छोड़ दे, मुझ बेचारे पर इस तरह शक मत किया कर;

पत्नी फिर तेज होकर बोली - मुझे बेवकूफ बना रहे हो;

6 बजे दफ्तर बंद होता है और तुम 10 बजे आ रहे हो;

मैंने कहा अब छोड़ यह धुन - मेरी बात ज़रा ध्यान से सुन;

एक आदमी का एक हज़ार का नोट खो गया था;

और वह उसे ढूंढने के जिद्द पर अड़ा था;

पत्नी बोली, तो तुम उसकी मदद कर रहे थे;

मैंने कहा , नहीं रे पगली मै ही तो उस पर खड़ा था;

सुनते ही पत्नी हो गयी लोट-पोट;

और बोली कहाँ है वह हज़ार का नोट;

मैंने कहा बाकी तो खर्च हो गया यह लो सौ रुपये;

वह बोली क्या सब खा गए बाकी के 900 कहाँ गए;

मैंने कहा : असल में जब उस नोट के ऊपर मै खडा था;

तो एक लडकी की निगाह में उसी वक़्त मेरा पैर पडा था;

कही वह कुछ बक ना दे इसलिए वह लडकी मनानी पडी;

उसे उसी के पसंद के पिक्चर हाल में फिल्म दिखानी पडी;

फिर उसे एक बढ़िया से रेस्टोरेन्ट में खाना खिलाना पड़ा;

और फिर उसे अपनी बाइक से घर भी छोड़कर आना पड़ा;

तब कहीं जाकर तुम्हारे लिए सौ रुपये बचा पाया हूँ;

यूँ समझो जानू तुम्हारे लिए पानी पुरी का इंतजाम कर लाया हूँ;

अब तो बीवी रजामंद थी - क्यूंकि पानी पुरी उसे बेहद पसंद थी;

तुरंत मुस्कुराकर बोली : मै भी कितनी पागल हूँ इतनी देर से ऐसे ही बक बक किये जा रही थी;

सच में आप मेरा कितना ख़याल रखते है और मै हूँ कि आप पर शक किये जा रही थी!

मैं और एयरटेल 4G वाली लड़की

आज में बाजार मे सब्जी लेने खड़ा था तभी वहाँ वो एयरटेल 4G वाली लड़की आयी और बोली,
लड़की: हाय

मै: हाय

लड़की: तुम्हारी फेवरेट फिल्म कौन सी है?

मै: बाहूबली!

लड़की: ठीक ये फिल्म मुझ से पहले डाउनलोड करके दिखाओ और तुम्हे मिलेगा लाईफ टाईम इंटरनेट फ्री।

मै: सच में?

लड़की: हाँ - हाँ, सच में।

मै: ठीक है, मै तैयार हूँ।

फिर हम दोनो ने फिल्म डाउनलोड करनी शुरू कर दी और कुछ देर बाद मै जीत गया। मेरी फिल्म उससे पहले डाउनलोड हो गयी और वो लड़की हार गयी।

लड़की: अरे ये नही हो सकता ये बेईमानी है।

मै: बेइमानी नही 2G है 2G। मैडम ये गाँव है, यहाँ अभी 3G नहीं चलता 4G कैसे चलेगा?

Thursday, 14 July 2016

खाने में क्या बनाऊं?

पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?

पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप कहो?

पति: दाल चावल बना लो।

पत्नी: सुबह ही तो खाये थे। 

पति: तो रोटी सब्जी बना लो।

पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।

पति: तो छोले पूरी बना लो।

पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।

पति: अंडे की भुर्जी बना लो।

पत्नी: आज वीरवार है।

पति: परांठे?

पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।

पति: होटल से मंगवा लेते हैं।

पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।

पति: कढ़ी चावल?

पत्नी: दही नहीं है।

पति: इडली सांभर?

पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।

पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।

पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।

पति: तो फिर क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप बोलो।

मंगल पर पानी!

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की कि उन्होंने मंगल ग्रह पर पानी खोज निकाला है। अब इस घटना पर हमारे देश की राजनीति में कैसी प्रतिक्रियाएं हुई, जरा देखिये: 

नरेन्द्र मोदी:
मितरों... 60 साल हो गए देश आज़ाद हुए, आज तक पानी मिला क्या?

जनता: नहीं मिला

तो अब मंगल ग्रह पर पानी मिलने के बाद मैं आप सबसे पूछना चाहता हूँ कि...

आपको बुध पर पानी चाहिए कि नही चाहिए?

जनता: चाहिए

आपको शुक्र पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए?

जनता: चाहिए

आपको शनि पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए?

जनता: चाहिए

तो आपसे मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस बिहार चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद दीजिये और भाजपा की सरकार बनवाइए।

राहुल गांधी:
पानी - पानी क्या होता है? आज मैं आपको बताता हूँ कि पानी क्या होता है? पानी, दरअसल पानी होता है। ये जो मंगल ग्रह का पानी है, वो किसानों और मजदूरों का पानी है, गरीबों का पानी है, और ये सूटबूट की सरकार - ये मोदी सरकार उस पानी को उद्योगपतियों को देना चाहती है लेकिन मैं आपको ये बताने आया हूँ कि हम ऐसा होने नहीं देंगे।

अरविन्द केजरीवाल:
मंगल पर पानी ढूँढने के लिए मैं वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ लेकिन ये केंद्र की सरकार पानी का कंट्रोल अपने हाथों में रखना चाहती है, दिल्ली की चुनी हुई सरकार को पानी से दूर रखना चाहती है।

ओवैसी:
कोई ये न समझे कि मंगल के पानी पर सिर्फ किसी एक कौम का हक है। ध्यान रहे कि उस पानी पर मुसलमानों का भी बराबर का हक है।

लालू यादव:
ई मंगल पे पानी, मंगल पे पानी, मंगल पे पानी का करता है रे? धुत! अरे ऊ तो बिहार का पानी है जो हमरे गया से जाता है। गया में जा के पुरखों को पानी देते हो कि नहीं? बोलिए? उहै पानी पहुँचता है मंगल पे बुडबक!

जी न्यूज़:
यहाँ आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मोदी जी इस देश के ऐसे पहले प्रधानमन्त्री बन गए हैं जिनके कार्यकाल में मंगल पर पानी मिला है।

दीपक चौरसिया:
इस वक़्त मैं मंगल पर हूँ और जैसा कि यहाँ मैं देख पा रहा हूँ ये दरअसल एक स्विमिंग पूल है, जो ललित मोदी का है, जो अपनी पत्नी के इलाज के लिए पेरिस हिल्टन के साथ यहाँ आये हुए हैं।

मोदी भक्त:
देख लो, इसे कहते हैं अच्छे दिन। तुम लोग साले दाल की मंहगाई का रोना ही रोते रहना, बस।

पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करे!

समाचार पत्र में विज्ञापन आया, हमारे पास एक ऐसा उत्पाद हैं, जिसको पहनकर आप पूरी दुनिया को देख सकते हैं, मगर आपको कोई नही देख सकता।

दस हज़ार में यह सुविधा आपके घर तक फ्री में पहुंचाई जायेगी।

एक लड़की ने विज्ञापन पढ़ते ही 10,000 रुपये भेज दिए।

कुछ दिनों बाद एक पैकेट लेकर आया, लड़की ने उसे जल्दी से खोला तो अन्दर से एक 'बुर्क़ा' निकला वो भी टोपी वाला।

बनिया और कटोरा!

एक बनिए की बाजार में छोटी सी मगर बहुत पुरानी कपड़े सीने की दुकान थी। उनकी इकलौती सिलाई मशीन के बगल में एक बिल्ली बैठी एक पुराने गंदे कटोरे में दूध पी रही थी। एक बहुत बड़ा कला पारखी बनिए की दुकान के सामने से गुजरा। कला पारखी होने के कारण जान गया कि कटोरा एक एंटीक आइटम है और कला के बाजार में बढ़िया कीमत में बिकेगा। लेकिन वह ये नहीं चाहता था कि बनिए को इस बात का पता लगे कि उनके पास मौजूद वह गंदा सा पुराना कटोरा इतना कीमती है।

उसने दिमाग लगाया और बनिए से बोला, 'लाला जी, नमस्ते, आप की बिल्ली बहुत प्यारी है, मुझे पसंद आ गई है। क्या आप बिल्ली मुझे देंगे? चाहे तो कीमत ले लीजिए।'

बनिए ने पहले तो इनकार किया मगर जब कलापारखी कीमत बढ़ाते-बढ़ाते दस हजार रुपयों तक पहुंच गया तो लाला जी बिल्ली बेचने को राजी हो गए और दाम चुकाकर कला पारखी बिल्ली लेकर जाने लगा।

अचानक वह रुका और पलटकर बनिए से बोला--- "लाला जी बिल्ली तो आपने बेच दी। अब इस पुराने कटोरे का आप क्या करोगे? इसे भी मुझे ही दे दीजिए। बिल्ली को दूध पिलाने के काम आएगा। चाहे तो इसके भी 100-50 रुपए ले लीजिए।' 

कहानी में ट्विस्ट

बनिए ने जवाब दिया, "नहीं साहब, कटोरा तो मैं किसी कीमत पर नहीं बेचूंगा, क्योंकि इसी कटोरे की वजह से आज तक मैं 50 बिल्लियां बेच चुका हूं।'

..बनिया आखिर बनिया होता है...इनको कोई बेवकूफ नहीँ बना सकता...

DRINK की खोज!

DRINK शब्द का एक-एक Alphabet एक-एक पेग के असर को देख कर बनाया गया है। अक्षर के पहले शब्द को लेकर DRINK शब्द बना है।

1. यदि एक पेग लेते हैं तो वो Digestion (पाचन) के लिए ठीक है, इसलिये उसका "D" लिया गया।

2. यदि दूसरा पेग लेते हैं तो वो Relaxation (विश्राम) के लिए ठीक है, इसलिये उसका "R" लिया गया।

3. यदि तीसरा पेग लेते हैं तो वो आपको Intelligent ( बुद्धिमान ) बना देता है, इसलिये उसका "I" लिया गया। 

4. यदि चौथा पेग लेते हैं तो वो आपको बातों से Naughty बना देता है, इसलिये उसका "N" लिया गया।

5. यदि पांचवा पेग लेते हैं तो वो आपको King (राजा ) बना देता है, इसलिये उसका "K" लिया गया है।

इस तरह बना है DRINK इसलिये किसी और लिक्विड को पीने को Drink नहीं कहा जाता।

Wednesday, 13 July 2016

तारीफ भी पड़ गयी महंगी!

एक आदमी की शादी को 20 साल हो गए थे लेकिन उसने आज तक अपनी पत्नी के हाथ से बने खाने की तारीफ नहीं की। 

एक दिन जब वो दफ्तर से घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसे एक बाबा मिले। बाबा ने उस आदमी को रोका और कुछ खाने को माँगा तो आदमी ने बाबा को खाना खिला दिया। बाबा आदमी से बहुत प्रसन्न हुए तो उन्होंने आदमी से कहा कि अगर उसे कोई समस्या है तो बताओ, हम उसका हल कर देंगे। 

आदमी बोला, "बाबा जी, बहुत समय से कोशिश कर रहा हूँ लेकिन काम में तरक्की नहीं हो रही।" 

बाबा: बेटा, तुमने अपनी पत्नी के खाने की कभी तारीफ नहीं की। अपनी पत्नी के खाने की तारीफ करो, तुम्हें अवश्य तरक्की मिलेगी। 

आदमी बाबा को धन्यवाद बोल कर चल दिया। 

घर पहुँच कर उसकी पत्नी ने खाना परोसा, आदमी ने खाना खाया और खाने की जम कर तारीफ की। 

पत्नी एक दम से उठी और रसोई घर से बेलन लेकर आई और आदमी की पिटाई शुरू कर दी। 

आदमी: क्या हुआ? मैं तो तुम्हारे खाने की तारीफ कर रहा हूँ। 

पत्नी: 20 साल हो गए आज तक तो खाने की तारीफ नहीं की और आज जब पड़ोसन खाना दे कर गयी है तो तुम्हें ज़िन्दगी का मज़ा आ गया।

भूल जाने की बीमारी

गोलू : मम्मी, हमारी टीचर को भूल जाने की बीमारी हैं।
मम्मी : वह कैसे बेटा?
गोलू : कल टीचर ने खुद बोर्ड पर लिखा 'महाभारत' और फिर हमसे ही पूछने ही लगी की महाभारत किसने लिखी हैं।

बॉस का जोक

बॉस ने जोक सुनाया। पूरी टीम हँसने लगी, सिवाय एक के।
बॉस : तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या ?
आदमी : मेरा दूसरी कंपनी में सिलेक्शन हो गया है।

पत्नी का गहना

पत्नी : मैंने जन्मदिन पर उपहार में गहने मांगे और तुमने दिया खली डिब्बा, कितनी शर्म आई मुझे दोस्तों के सामने।
पति : शर्म ही तो औरतो का असली गहना है पगली।

Tuesday, 12 July 2016

मास्टर जी

एक बार प्राइमरी स्कूल में मास्टर जी गहरी नींद में सो रहे थे...
तभी कलेक्टर साहब आ गए।
मास्टर जी पकडे गए।
बहुत देर उठाने के बाद मास्टर जी की नींद खुली और बोले, 'बच्चो, कुम्भकर्ण ऐसे सोता है इसे कहते हैं गतिविधि आधारित शिक्षण.....।'

कलेक्टर साहब सुन्न। मास्टर जी तो उनके भी 'गुरु' निकले।

नाइंसाफी

आज फिर एक महिला के साथ नाइंसाफी हुई। पढाई लिखाई छीनकर सिलाई मशीन थमा दी गई।

Such Batao

Doctor : Kal Raat Ko Kya Khaya Tha....??
Ladka : Burger, Pizza & Cock..
Doctor : Dekho Ye Facebook Nahi h, Such Batao...
Ladka : Ji Looki